गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक दौरे पर हैं। यहां वे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मिलने पहुंचे। शाह ने येदियुरप्पा के घर ब्रेकफास्ट पर चुनावी चर्चा भी की। इस दौरान राज्य के CM बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा के बेटे विजेंयद्र और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह और कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील समेत कई सीनियर लीडर मौजूद रहे।
गृहमंत्री अमित शाह आज बेंगलुरु में ड्रग ट्रैफिकिंग एंड नेशनल सिक्योरिटी की रीजनल कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इस कॉफ्रेंस में साउथ के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। उनके सामने ड्रग्स भी जलाकर नष्ट किया जाएंगे।येदियुरप्पा और उनके बेटे विजयेंद्र शाह के स्वागत के लिए अपने घर के बाहर मौजूद थे। जब येदियुरप्पा ने शाह को बुके देकर उनका स्वागत करना चाहा तो शाह ने इशारों में कहा कि वे पहले उनके बेटे विजयेंद्र से बुके लेंगे। इसके बाद विजयेंद्र ने शाह को बुके देकर उनका स्वागत किया। शाह ने मुस्कुरा कर विजयेंद्र की पीठ थपथपाई। इसके बाद ही शाह येदियुरप्पा से मिले।