खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि उसके कई साथी अभी भी पुलिस की हिरासत में है। इस बीच अकाल तख्त ने एक बैठक के बाद अमृतपाल सिंह के साथियों को 24 घंटे में रिहा करने का अल्टीमेटम सरकार को दिया है।वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की पकड़ से अभी तक बाहर है। पुलिस अभी तक यह सुराग लगा पाने में नाकाम रही है कि अमृतपाल सिंह कहां भाग गया। अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर अमृतपाल सिंह के भागने की कई तस्वीरें सामने आ चुकी है, लेकिन खालिस्तान समर्थक को गिरफ्तार करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के कई साथियों को पकड़ा है। जो अलग-अलग जगह हिरासत में है। हिरासत में लिए गए अमृतपाल सिंह के इन साथियों को रिहा करने की मांग सिखों के संगठन श्री अकाल तख्त ने उठाई है। अकाल तख्त ने सरकार को चेतावनी देते हुए अमृतपाल सिंह के साथियों को 24 घंटे में रिहा करने का अल्टीमेटम दिया है। यदि सरकार इस पर अमल नहीं करती है तो श्री अकाल तख्त साहिब से सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया जाएगा।