इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का छठा मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुक़ाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हरा दिया।
गायकवाड़ और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवर में 110 रन की साझेदारी की।
उनके अलावा अंबाती रायुडू 14 गेंद पर 27 रन और शिवम दुबे ने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। मोईन अली ने 13 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन गेंदों का सामना किया। उन्होंने शुरुआती दो गेंद पर दो सिक्स लगाए। तीसरी गेंद पर मार्क वुड ने उन्हें आयुष बदोनी के हाथों कैच करा दिया। बेन स्टोक्स आठ और रवींद्र जडेजा तीन रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए। आवेश खान को एक सफलता मिली।लखनऊ सुपर जाएंट्स को दूसरा झटका दीपक हुड्डा के रूप में लगा। मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका कैच लिया। हुड्डा छह गेंद पर दो रन बनाकर सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। मोईन अली की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लिया। क्रुणाल ने नौ गेंद पर नौ रन बनाए।