भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक सोमवार को भारत पहुंचे। वो दो दिनों के भारत दौरे पर आए है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। भूटान किंग मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। उनका यह दौरा उस समय हो रहा है कि जब भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग के चीन पर दिए बयान से भारत में नाराजगी है। भूटान किंग के साथ प्रधानमंत्री के चीन वाले बयान पर भी बातचीत होने की चर्चा है। भूटान किंग के साथ वहां के विदेश और विदेश व्यापार मंत्री डॉ टांडी दोरजी और शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी भारत पहुंचे हैं।