राहुल गांधी ने भाजपा से मांगा जवाब-अदाणी के शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं?

राहुल गांधी ने भाजपा से मांगा जवाब-अदाणी के शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं?

अदाणी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच इस वक्त वार पलटवार चल रहा है। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण लगातार बाधित है। सत्ता पक्ष भाजपा की पेशानी पर भी बल पड़ रहा है। पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के नेता लगातार भाजपा को अदाणी मामले में जेपीसी जांच को लेकर घेराबंदी कर रहे हैं। 3 अप्रैल को सूरत कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज मंगलवार को राहुल गांधी ने मीडिया के पूछे सवाल कि, भाजपा का आरोप है कि, कांग्रेस न्यायपालिका पर दबाव बना रही है इस पर कांग्रेस नेता बोले कि, हर बार आप वही बात क्यों कह रहे हैं, जो भाजपा कह रही है। यह जो 20,000 करोड़ रुपए अडाणी जी के शेल कंपनी में हैं ये किसके हैं। यह बेनामी हैं, यह किसके हैं। राहुल गांधी ने कहाकि, भाजपा को अब इस सवाल से बचना नहीं चाहिए इसका जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *