देश की सर्वोच्च अदालत से बुधवार को देश के विपक्षी दलों को एक बड़ा झटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सहित 14 विपक्षी दलों की एक याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इन दलों ने केंद्रीय एजेंसी सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। जिसपर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि नेताओं के लिए अलग नियम नहीं बना सकते। विपक्षी दलों का कहना था कि केंद्र सरकार जानबूझकर विपक्षी दलों को परेशान कर रही है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया।