महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का आज, बुधवार, 12 अप्रैल को निधन हो गया है। 99 साल की उम्र में केशब महिंद्रा ने आज अंतिम सांस ली। केशब महिंद्रा देश के सबसे उम्रदराज अरबपति थे और साथ ही महिंद्रा ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन आनंद महिंद्रा के चाचा भी। हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी की गई अरबपतियों की लिस्ट में भारत के 16 अरबपतियों में केशब महिंद्रा का नाम भी शामिल था। मौत के बाद केशब महिंद्रा अपने पीछे करीब 9,848 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं।
