राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया;

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया;

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन का 17वां मुक़ाबला चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। चेन्नई के एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान के 6 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर ने 30-30 रन की पारियां खेलीं। देवदत्त पडीक्कल ने 38 रन बनाए। चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। मोईन अली को एक विकेट मिला।

103 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच विकेट गंवा दिए। इंपेक्ट खिलाड़ी के रूप में आए अंबाती रायुडू दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। युजवेन्द्र चहल ने उन्हें शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। 113 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपरकिंग्स का छठा विकेट गिरा। डेवोन कॉन्वे 38 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए। चहल ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *