दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिजली सब्सिडी से जुड़ी फाइल उपराज्यपाल ने अपने पास रोक रखी है। उपराज्यपाल के इस तरह से बिजली सब्सिडी की फाइल रोकने की वजह से शनिवार से दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली नहीं मिल सकेगी। इस आरोप के बाद दिल्ली के 46 लाख परिवारों के लिए नई खुशखबर आ गई। बताया जा रहा है कि, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बिजली सब्सिडी जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। और फाइल पर साइन कर दिए हैं। अब दिल्ली में उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। ऊर्जा मंत्री आतिशी आरोपों को निराधार बताते हुए एलजी ऑफिस का कहना है कि, फाइल मंजूर की जा चुकी थी, इसमें मंत्री के स्तर पर ही देरी की गई है। उपराज्यपाल कार्यालय से कहा गया कि, एलजी के खिलाफ बेवजह की राजनीति और झूठे आरोप लगाने से बचें। उन्होंने ऊर्जा मंत्री (आतिशी) के आरोपों को निराधार बताया है।