कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 के मोदी उपनाम मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके करीब एक महीने बाद आज शनिवार 22 अप्रैल को उन्होंने अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया। उनका सामान पहले ही उनके आधिकारिक आवास से उनकी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में स्थानांतरित कर दिया गया है। सरकारी आवास खाली करने के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुला गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सच बोलने की कीमत है। उन्होंने कहा कि मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।
