सरगुजा जिले के मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा में 4 मई गुरुवार की दोपहर फ्लाइट लैंडिंग की टेस्टिंग हुई। इसके साथ ही आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। रायपुर से पहुंची फ्लाइट ने दोपहर करीब 3.25 बजे दरिमा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी मौजूद रहे। फ्लाइट की लैंडिंग से मंत्रियों सहित वहां मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों व आम जनता के चेहरे खिल उठे। अब लोगों की उम्मीद जग गई है कि वे भी अंबिकापुर से देश के अन्य जगहों के लिए फ्लाइट सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
