तेजी से आगे बढ़ रहा है ‘मोचा’ तूफान;

तेजी से आगे बढ़ रहा है ‘मोचा’ तूफान;

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवात ‘मोचा’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की है। यह चक्रवात तूफान बनकर देश के पूर्व तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मोचा के कारण आंध्र प्रदेश में तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी। इसके असर से पूर्वी तट के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 8 मई से 12 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर भारी से बहुत भारी बारिश और तेज़ हवाओं की अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 7 से 9 मई के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के जिलों के लिए ‘रेन वॉच’ अलर्ट भी जारी किया। साथ ही मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *