मणिपुर हिंसा के बाद कई जिलों में जारी कर्फ्यू के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8 मई सोमवार को कहा कि राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शाह ने राज्य के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा की किसी को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। बता दें की, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग के खिलाफ 3 मई को राज्य में आदिवासी आंदोलन के बाद भयंकर हिंसा भड़क उठी थी। इस बारे में आगे गृह मंत्री अमित शाह ने यह बताया कि मैतई समुदाय को अनुसूचित जाति दर्जा देने से पहले ही राज्य सरकार सभी स्टेकहोल्डर से चर्चा करेगी। हर बिंदु पर व्यापक चर्चा किया जाएगा। जिसके बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।