राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स;

राजस्थान रॉयल्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स;

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए। अय्यर ने 42 गेंद पर 2 चौके और 4 सिक्स की मदद से 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 16 और कप्तान नितीश राणा ने 22 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट झटके।

जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने इस लक्ष्य को मात्र 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए जायसवाल के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। सैमसन ने 29 गेंद पर 5 सिक्स और 2 चौके की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 12 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *