मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान दी अनेक विकास कार्याें की सौगात;

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान दी अनेक विकास कार्याें की सौगात;

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 266 करोड़ 58 लाख रूपये की राशि के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 56 करोड़ 46 लाख रुपए से अधिक राशि के 21 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बिल्हा विधानसभा के क्षेत्रवासियों को भी बड़ी सौगात देते हुए 34 करोड़ 71 लाख रूपए से अधिक की राशि के 11 विकास कार्याें को लोकार्पण किया एवं 116 करोड़ 14 लाख रूपए से अधिक की राशि के 18 विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस तरह लगभग 474 करोड़ रूपए राशि के 69 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

              बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए उन्नयन कार्य दिव्यांग छात्र-छात्राओं के समावेशी केंद्र में एवं प्रशिक्षण हाल निर्माण शहरी स्त्रोत केंद्र नेहरू नगर बिलासपुर, सैनिक कल्याण कार्यालय बिलासपुर में इसीएचएस पॉली क्लिनिक अस्पताल भवन का निर्माण, तोरवा में शहरी महिला आजीविका केंद्र के निर्माण, मोपका तोरवा मार्ग से शनि मंदिर चिल्हाटी मार्ग के 1.80 किमी में सड़क मजबूतीकरण कार्य, नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सद्यन वृक्षारोपण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर स्थापना हेतु भवन उन्नयन कार्य, फूटओवर ब्रिज निर्माण कार्य मुंगेली रोड पर, नगर निगम क्षेत्र सार्वजनिक भवनों के बाहर फसाड लाईटिंग, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय योजनांतर्गत चयनित शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में उन्नयन कार्य, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकण्डा एवं शासकीय हाई स्कूल चिंगराजपारा में उन्नयन कार्य, जिले में साथी परियोजनांतर्गत प्रसंस्कृत मिलेट तथा मूल्यवर्धक एवं फोर्टिफाईड मिलेट आधारित उत्पादों के विक्रय हेतु मिलेट कैफे निर्माण कार्य, जिला बिलासपुर के अंतर्गत आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु टेलरिंग शेड में सिलाई मशीनरी उपकरण एवं सामग्री संधारण व संचालन कार्य, नव-सम्मिलित ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्य, शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य, मंडी बोर्ड निधि से कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर की थोक फल सब्जी उपमंडी तिफरा में सीसी रोड, नाली एवं विद्युतीकरण कार्य, छत्तीसगढ़ चौक आनंद निकेतन के सामने स्व. श्री बंशीलाल घृतलहरे जी की आदम कद प्रतिमा स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण, राजकिशोर नगर चौक में स्व. श्री बिसाहू दास मंहत की आदमकद प्रतिमा स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण कार्य, बन्नाक चौक सिरगिट्टी में स्व. श्रीमती बिन्देश्वरी बघेल जी की आदमकद प्रतिमा स्थापना एवं चौक सौंदर्यीकरण, इंदू चौक में स्व. श्री रामाधार कश्यप जी की आदम कद प्रतिमा स्थापना कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *