चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स;

चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स;

सीएसके के 145 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत भी अच्‍छी नहीं रही। उसका पहला विकेट महज 4 रन के स्‍कोर पर गुरबाज के रूप में गिरा। गुरबाज (1) को दीपक चाहर ने तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया। फिर 21 रन के स्‍कोर पर वेंकटेश अय्यर चार गेंदों पर 9 रन बनाकर चाहर का शिकार बने। केकेआर 33 रन पर ही पहुंची थी कि दीपक चाहर ने जेसन रॉय को पथिराना के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा विकेट लिया।

हीं, सीएसके को महज 31 रन के स्‍कोर पर पहला झटका लगा। ऋतुराज गायकवाड़ 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर वैभव अरोड़ा को कैच थमा बैठे। इसके बाद 61 के स्‍कोर पर अजिंक्‍य रहाणे 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का शिकार हुए। फिर 66 रन के स्‍कोर पर डेवोन कॉनवे 28 गेंदों पर 30 रन बनाकर चक्रवर्ती का शिकार बने।

सुनील नरेन ने अंबाती रायडू को 68 के स्‍कोर पर क्‍लीन बोल्‍ड कर चौथा और उसी ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन ने मोईन अली को क्‍लीन बोल्‍ड कर पांचवां झटका दिया। इस तरह महज 72 रन के स्‍कोर पर सीएसके की आधी टीम पवेलियन लौट गई।मोईन अली के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा शिवम दुबे का साथ देने क्रीज पर उतरे और दोनों ने पारी को संवारा, लेकिन अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा 20 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे ने 34 गेंदो का सामना करते हुए नाबाद 48 की पारी खेली। वहीं एमएस धोनी तीन गेंदोंं पर दो रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह सीएसके ने छह विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *