पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट में गुरुवार को अचानक बड़ा बदलाव किया गया। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की जगह अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई और रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया। इस बदलाव पर शुक्रवार को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया। उल्लेखनीय है कि शुरुआत में ये मंत्रालय 1981 में बनाए गए डिपार्टमेंट ओशन डिवेलपमेंट के अंर्तगत आता था, लेकिन 1982 में सरकार ने इसे अलग मंत्रालय के रूप में मान्यता दी।