आतंकवाद पर NIA का बड़ा एक्शन;

आतंकवाद पर NIA का बड़ा एक्शन;

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए शनिवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए की टीम जम्मू कश्मीर के सात जिलों में छापेमारी मार रही है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह-सुबह एनआईए के अधिकारी जम्मू कश्मीर के सात जिलों के 15 ठिकानों पर रेड मार रहे हैं। यह छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े दो मामलों में हो रही है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में 15 जगहों पर छापेमारी कर रही है। जम्मू-कश्मीर के सात जिलों पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, श्रीनगर, कुपवाड़ा और जम्मू संभाग के पुंछ में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *