प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की जा रही है। एक रिपोर्टों में कहा गया है कि छह स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं और घोटाले के आरोपियों और गवाहों की पूछताछ के दौरान आप सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के नाम सामने आए। बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है।