देश में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले सप्ताह में चिलचिलती धूप से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। कुछ दिनों बाद ही मानसून सीजन शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष मानसून कैसा रहेगा, इसका लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का मानना है कि 4 जून को मॉनसून केरल में पहुंच जाएगा। मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है। संभावना जताई जा रही है कि आन वाले 2 से 3 दिनों में उत्तर भारत में अच्छी बारिश हो सकती है।