राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने बुधवार को बिहार के फुलवारी शरीफ में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन PFI के एक संदिग्ध मॉड्यूल के खिलाफ अपनी जांच के तहत देशभर में 25 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। NIA बिहार, केरल और कर्नाटक में पीएफआई के जमीनी कार्यकर्ताओं के यहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। केंद्र सरकार ने PFI और उसके सहयोगियों पर पांच साल के लिए बैन लगा दिया गया था। उस पर आतंकवादी समूहों और विध्वंसक गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप है। इस प्रतिबंध की सिफारिश उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात की राज्य सरकारों ने की थी।