PM मोदी बोले- शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाना है;

 PM मोदी बोले- शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाना है;

मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज महाराष्ट्र में ‘शिवराज्याभिषेक’ उत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है। नागपुर, रायगढ़ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए है। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वीर सपूत के शौर्य और सुशासन को याद किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है। राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं। मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *