ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे 3 ट्रेनें आपस में टकरा गई;

ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे 3 ट्रेनें आपस में टकरा गई;

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 238 पर पहुंच गई है। 900 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए हैं। यहां रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अस्पतालों में घायलों का अंबार लग गया है। वहीं बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बों में भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोग ही जुट गए हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार (2 जून) शाम हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे। पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए। अधिकारी ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैंने यह पता लगाने के लिए उच्च-स्तरीय जांच करने का आदेश दिया है कि यह दुर्घटना क्यों हुई। मुख्य कारण तक पहुंचना महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *