जापान में मूसलाधार बारिश का कहर:यातायात व्यवस्था प्रभावित;

जापान में मूसलाधार बारिश का कहर:यातायात व्यवस्था प्रभावित;

जापान में मौसम की मार से लोगों का बुरा हाल है। पिछले कुछ दिनों से जापान में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार जापान को मूसलाधार बारिश से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली और इसका कहर देश के कई हिस्सों में जारी रहने वाला है। जापान में मूसलाधार बारिश के इस कहर की वजह है चक्रवाती तूफान मावार जापान के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से रेल व्यवस्था के साथ पूरी यातायात व्यवस्था प्रभावित है। सड़कों और रेलवे ट्रैकों पर पानी भरने से आवागमन में परेशानी हो रही है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और जो चल रही हैं, वो भी काफी देर से चल रही हैं।। इस तूफान की वजह से जापान में तेज़ बारिश से लोग तो परेशान हैं ही, नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है और वो उफान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *