बालासोर ट्रेन हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन करीब-करीब पूरा हो चुका है। ढेर सारा मलबा मौके पर पड़ा हुआ है। सोमवार तक मलबे को हटाने के लिए करीब एक हजार मजदूर काम में जुटे हुए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अफसरों को तेज गति से काम करने का निर्देश जारी किया है। मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर करने के लिए मौके पर 7 पोलकेन मशीन, 5 जेसीबी और 2 बड़ी क्रेन हैं। दूसरी तरफ रेल पटरियां बिछाने का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिश हो रही है। पिछले 36 घंटे से ट्रेन सेवाएं बाधित हैं।