भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समय सूरीनाम दौरे पर हैं। साउथ अमरीका में स्थित इस देश में राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय दौरा रहेगा, जो 4 जून से 6 जून तक रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू का यह पहला सूरीनाम दौरा है। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी से कुछ अहम विषयों पर बातचीत की। हालांकि इस दौरे पर अहम बातचीत के साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू के लिए एक बेहद ही सम्मान का अवसर भी मिला, जब उन्हें सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।