कनाडा से निकाले जाएंगे 700 भारतीय छात्र, पंजाब ने केंद्र से मांगी मदद;

कनाडा से निकाले जाएंगे 700 भारतीय छात्र, पंजाब ने केंद्र से मांगी मदद;

कनाडा में पढ़ाई करने वाले 700 भारतीय स्‍टूडेंट्स पर स्वदेश वापसी का खतरा मंडरा रहा है। कनाडा सरकार ने इन छात्रों को अपने देश से डेपोर्ट कर वापस भारत भेजने का फैसला कर लिया है। दरअसल, इन सभी छात्रों पर फर्जी ऑफर लेटर के माध्यम से एडमिशन लेने का आरोप है। कनाडा सरकार के फैसले के खिलाफ भारतीय छात्र धरना दे रहे है। भारतीय स्‍टूडेंट्स का यह विरोध प्रदर्शन कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी के मुख्यालय के सामने चल रहा है। इस मामले पर पंजाब NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने विदेश मंत्री (EAM) एस जयशंकर से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *