मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों के वेश में आए उग्रवादी;

मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों के वेश में आए उग्रवादी;

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अशांत मणिपुर में हिंसा की एक ताजा घटना में शुक्रवार को मणिपुर के खोकेन गांव में उग्रवादियों ने एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। इसके अलावा हमले में दो अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादी और पीड़ित विभिन्न समुदायों के हैं। पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर खाकी ड्रेस पहने हुए उग्रवादी शुक्रवार सुबह सैन्य वाहन में गांव पहुंचे और ऑटोमेटिक राइफलों से ग्रामीणों पर फायरिंग की। स्वदेशी जनजातीय नेताओं के फोरम (आईटीएलएफ) ने हत्या के लिए मेइती समुदाय पर आरोप लगाते हुए कहा, यह हमला उग्रवादियों द्वारा दिखाई गई घोर उपेक्षा का एक और उदाहरण है और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *