लाख कोशिश के बाद भी मणिपुर में हिंसा जारी है। प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर कई फेरबदल हुआ, DGP बदले गए, कल 11 ऑफिसर के तबादले हुए। फिर भी कोई सुधर देखने को नहीं मिल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए NH2 पर नाकाबंदी हटाने की अपील की थी, जिसके बाद कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिट ने 5 जून से सात दिनों के लिए नाकाबंदी को अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब इस रोड को फिर से जाम कर दिया गया है। ताजा हिंसा की घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य घायल भी हुए हैं। खोजबीन जारी है लेकिन अपराधी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।