अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ईस्ट सेंट्रल अरब सागर की खाड़ी से तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिपरजॉय के संभावित प्रभाव को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। तूफान का असर दोनों राज्यों में नजर आ रहा है। मुंबई में भी ऊंची लहरें दिख रही हैं। तटीय इलाकों में एनडीआरएफ के अलावा एसडीआरएफ, कोस्ट गार्ड और डिजास्टर रेस्क्यू की टीम तैनात की गई है। कई जगहों पर रात से हल्की बारिश हो रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गुजरात में ओखा से 20 समुद्री मील की दूरी पर स्थित एक ऑयल ड्रिलिंग रिग में काम करने वाले लोगों को निकाला।