भाजपा के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला किया है। उन्होंने कहा, भाजपा ने पिछला लोकसभा चुनाव भी अपने बूते पर नहीं लड़ा था। वो हमारे नौजवानों की शहादत पर चुनाव लड़े थे। भाजपा ने भावनात्मक चुनाव लड़ा था। नोटबंदी और जीएसटी के नाम से वोट नहीं मांगे थे। इस बार तो इनके पास कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा अपनी उपलब्धि के आधार पर नहीं, बल्कि गुमराह करके वोट लेना चाहती है। कर्नाटक और हिमाचल की जनता से बता दिया है कि जनता गुमराह नहीं होने वाली है।सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास प्रदेश में कोई चेहरा नहीं है। यहां भाजपा के कई प्रभारी बदल गए हैं। ओम माथुर को स्वयं की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने डॉ. रमन सिंह को नेपथ्य में ढकेल दिया है, उन्हें इस तरह अपमान नहीं करना चाहिए।सीजीपीएससी को लेकर सीएम ने कहा, भाजपा के समय अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी की शिकायत की थी। पहली बार ऐसा हो रहा है, अभ्यर्थी नहीं बल्कि भाजपाई शिकायत कर रहे हैं।