चक्रवाती तूफान बिपरजॉय:अमित शाह ने लिया नुकसान का जायजा;

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय:अमित शाह ने लिया नुकसान का जायजा;

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिपरजॉय के कारण एक भी शख्स की मौत नहीं हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सबके सहयोग से इस तूफान का सामने करने में हम सफल हुए। गुजरात सरकार और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जीवन की रक्षा के लिए किया गया काम टीम वर्क का बेहतरीन उदाहरण है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में हुए इस चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान के बारे मे भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *