ओडिशा ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी CBI कर रही है। बालासोर में हुए दर्दनाक रेल हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने मंगलवार को सिग्नल जूनियर इंजीनियर आमिर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में जुटी केंद्रीय टीम एक दिन पहले ही उनके घर को सील कर दिया था। आज आमिर खान की मौजूदगी में उनके किराये के घर को खोला गया और घर की अच्छे से तलाशी की, जिसमें घटना से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात मिले, अब इन कागजातों की जांच सीबीआई टीम द्वारा की जा रही है।