बीते कुछ दिनों से देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। देश की राजधानी में भी बारिश होने से गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम सुहाना हो गया है। आज सुबह भी दिल्ली में बारिश हुई है। कुछ राज्यों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से बारिश हो रही है। बिहार से यूपी, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 4 राज्यों उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।