केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मीटिंग की। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा, सभी राजनीतिक दलों ने संवेदनशीलता के साथ और अराजनीतिक तरीके से मणिपुर में शांति बहाली के लिए अपने सुझाव दिए और भारत सरकार खुले मन से इन सुझावों पर विचार करेगी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं और पूरी संवेदनशीलता के साथ इस समस्या का समाधान ढूंढने के लिए निरंतर हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।