काफिला रोकने के बाद हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी;

काफिला रोकने के बाद हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर पहुंचे राहुल गांधी;

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के हिंसाग्रस्त जगहों पर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनका काफिला करीब 20 किलोमीटर पहले रोक दिया। पुलिस का कहना था- रास्ते में हिंसा हो सकती है। इसके बाद वे इंफाल लौट आए थे। काफी हंगामा के बाद राहुल गांधी सरकारी हेलिकॉप्टर से मणिपुर के चूराचांदपुर पहुंच गए हैं।

मणिपुर में पिछले 56 दिनों से जारी जातीय हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर पुहंचे। राजधानी इंफाल पहुंचने के बाद वह राहत शिविरों का दौरा करने के लिए सबसे ज्यादा हिंसाग्रस्त इलाकों में से एक चुराचांदपुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया। काफिला क्यों रोका गया, इस सवाल के जवाब पर पुलिस का कहना था कि रास्ते में हिंसा हो सकती थी। जिसके बाद राहुल को फिर इंफाल लाया गया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ, कांग्रेस के नेता पुलिस द्वारा राहुल गांधी को रोके जाने को लोकतंत्र की हत्या बताने लगे। लेकिन इसके कुछ देर बार हीं उनके लिए सरकारी चॉपर का व्यवस्था किया गया जिससे वो चुराचांदपुर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *