NIA यानी नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने रविवार को देश के तीन राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह छापेमारी “गजवा ए हिंद” मॉड्यूल के संबंध में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक गजवा ए हिंद का मॉड्यूल हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान से संचालित हो रहा था और बड़ी संख्या में लोग इस मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं, इनमें कई भारतीय भी हैं। NIA ने पटना में दो जगह, दरभंगा में एक जगह, सूरत और बरेली में भी छापेमारी की। छापेमारी में डिजिटल उपकरण जैसे मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड और बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए हैं।