CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में चार्जशीट दाखिल किया है। चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। नौकरी के बदले जमीन लेने वाले घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। इस चार्जशीट दाखिल होने के साथ ही लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।