नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, भारत में ट्रकों में AC होगा अनिवार्य;

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, भारत में ट्रकों में AC होगा अनिवार्य;

भारत में भीषण गर्मी में ड्राइवर ट्रक के साथ 12 से 14 घंटे रोड पर ही बिताते हैं। अब ट्रक चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में ट्रक के अंदर AC को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाबत केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक नॉटीफिकेश को स्वीकृति दे दी है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा, “एन2 और एन3 श्रेणी के ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दी गई।”


“सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे उनकी दक्षता में सुधार होगा और ड्राइवर की थकान की समस्या का समाधान होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *