बंगाल पंचायत चुनाव:

बंगाल पंचायत चुनाव:

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार 8 जुलाई को मतदान हुआ था और इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा और मौत की वारदातें सामने आईं थीं। इसके बाद 697 बूथों पर सोमवार, 10 जुलाई को फिर से वोटिंग कराई गई। आज मंगलवा, 11 जुलाई को पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। लगभग 5.67 करोड़ मतदाताओं ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में 73,887 सीटों के लिए मतदान किया था। इन सीटों पर दो लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के लिए भाग्य का फैसला आज होगा।राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शाम 5 बजे तक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की कुल 63,229 सीटों में से 14,767 ग्राम पंचायत सीटें जीत ली हैं, जबकि भाजपा 3,344 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। एसईसी के अनुसार, सीपीएम ने 1,086 ग्राम पंचायत सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 783 सीटें और स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 854 सीटें जीतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *