रविवार को सुबह की शुरुआत के साथ आकाश मेघमय रहा। अरब सागर से लगातार प्रदेश के निचले स्तर पर पहुंच रही नमी युक्त हवाओं के कारण आकाश में बादल छाए । दिन में धूप छांव का दौर चला। इस दौरान उमस भी बढ़ गई। सोमवार को सुबह के समय आकाश मेघमय रहने के साथ रिमझिम हल्की बूंदाबांदी हुुई। फिरआकाश साफ हो गया। इसके बाद दोपहर में धूपछांव का दौर चला।फिर से आकाश मेघमय हो गया।सुबह की तहर दोपहर में भी शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इस बीच एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी हुई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।