छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बरसात का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में रायपुर, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है। वहां बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है।रायपुर समेत मैदानी इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। ऐसे क्षेत्रों में प्रशासन को सावधान और अलर्ट रहने को कहा गया है। रायपुर में सोमवार देररात से सुबह तक घने बादलों के बाद 9 सेंटीमीटर बरसात हुई है। दुर्ग में 5.6 सेंटीमीटर व राजनांदगांव में 2 सेंटीमीटर बरसात दर्ज हुई है। अब तक प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य व सामान्य से अधिक वर्षा हो चुकी है। केवल 11 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है।