मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा:धान खरीदी पर बढ़ाया समर्थन मूल्य;

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा:धान खरीदी पर बढ़ाया समर्थन मूल्य;

मुख्यमंत्री श भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।सीएम भूपेश बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन सामुदायिक भवन बनाने, बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर कार्यालय खोलने को स्वीकृति प्रदान की है।सीएम भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसके लिए हमने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, भूमिहीन मजदूरों सहित तमाम वर्गों के लिए जनहित में अनेक योजनाएं बनाई है।राज्य के 26 लाख किसान राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। हमने धान की बम्पर पैदावार को देखते हुए इस वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल को बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी का निर्णय लिया है। हमारी सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। स्कूल जतन योजना के माध्यम से स्कूलों का रंग रोगन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *