जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में भारतीय सेना को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुंछ जिले के सिंधारा इलाके में सुरक्षाकर्मियों साझा ऑपरेशन के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ सोमवार की रात से शुरू हुई थी। इसके बाद आतंकियों पर नजर रखने के लिए अन्य रात्रि निगरानी उपकरणों के साथ-साथ ड्रोन तैनात किए गए थे। सुरक्षाबलों को सोमवार शाम को सिंधरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया।