कर्नाटक में आईएसआईएस के टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। प्रदेश की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु में पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय खुफिया विभाग के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने के शक में ये गिरफ्तारियां की हैं। उनके पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है।