प्रदेश में प्रोजेक्ट चीता को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं। दिल्ली में आयोजित की जाने वाली इस बैठक के लिए मप्र के कई अधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि मप्र में बीते कुछ दिनों में चीतों की मौत और आईडी कॉलर से लगी चोट के कारण घायल हुए चीतों की खबरों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रोजेक्ट चीता पर चर्चा करने जा रहे हैं। अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार, इस बैठक में चीतों को दूसरे प्रदेश में शिफ्ट किए जाने की बात पर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही इन्हें संरक्षण देने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। क्या चीतों को किया जाएगा शिफ्ट?