संसद का मानसून सत्र;

संसद का मानसून सत्र;

आज से मानसून सत्र की शुरुआत हुई। मणिपुर से वायरल हुए वीडियो पर विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। सरकार द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा करने की सहमति जताने के बाद भी संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ। जिस कारण कल यानी शुक्रवार तक के लिए दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित किया गया है।राज्यसभा में नेता सदन पीयूष गोयल ने कहा, विपक्ष मन बनाकर आया है कि सदन चलने नहीं देना है। जब सरकार ने कह दिया कि मणिपुर की घटना पर चर्चा करने को तैयार हैं, उसके बावजूद विपक्ष का सदन को चलने न देना ठीक नहीं है।राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में मणिपुर की घटना पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने पीएम मोदी से संसद के अंदर बयान की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मणिपुर में मानवता मर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *