IMD ने 27 जुलाई तक इन 10 राज्यों में जारी की बारिश की चेतावनी;

IMD ने 27 जुलाई तक इन 10 राज्यों में जारी की बारिश की चेतावनी;

बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीते कुछ दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही बारिश से भारी तबाही मची है। ऐसे में इन राज्यों के लोग अब बड़ी बेसब्री से मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन IMD के नए पूर्वानुमान के अनुसार लोगों को फिलहाल बाढ़-बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जो नया अनुमान जताया है, उसके अनुसार देश के 10 राज्यों में 27 जुलाई तक बारिश के आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र और गुजरात में छिटपुट बूंदाबादी से लेकर भारी बारिश और 25 जुलाई से उत्तर पश्चिम भारत में बारिश में तेजी संभावना व्‍यक्‍त की है।आईएमडी का कहना है कि मानसून अभी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ रहा है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिमी छोर के धीरे-धीरे उत्तर की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है। 24 जुलाई को पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।विभाग ने बताया कि 25 और 27 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 से 27 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में और 25-26 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। देश के मध्य भाग में भी 27 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *