मणिपुर की राजधानी इंफाल में रविवार को फिर हिंसा हुई है। मुख्यमंत्री आवास से महज 800 मीटर की दूरी पर मौजूद कुकी समुदाय के परिवारों के दो घरों को मैतेई समुदाय की उग्र भीड़ ने जला दिया। इन घरों में पहले भी आगजनी हो चुकी है। रविवार को एक बार फिर भीड़ इन घरों पर टूट पड़ी और जले हुए घरों में ही फिर से आग लगा दी। जिन घरों को भीड़ ने जलाया, उनके मालिक हिंसा शुरू होने के बाद 4 मई को ही घर छोड़कर चले गए थे।