इस साल के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल-गठबंधनों ने कमर कस ली है और अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर करने जा रही है। उधर कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार और झारखंड के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बिहार और झारखंड के नेताओं के साथ की अहम बैठक होने जा रही है। मान जा रहा है कि इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय पर फैसला किया जाएगा।लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। झारखंड से 34 सदस्य कांग्रेस की टीम दिल्ली पहुंच गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में आयोजित हो रही इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के सभी नेता उपस्थित रहेंगे।